Breaking News
Create your Account
CG News : गरियाबंद के कमार आदिवासी बस्ती में साय-साय पहुंची बिजली, दिखने लगा डबल इंजन का असर...
- Rohit banchhor
- 27 Jul, 2024
CG News : गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी कमार बाहुल्य ग्राम भीरालाट में 75 वर्षों के इंतजार के बाद बिजली की रौशनी पहुंच गई है।
CG News : गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी कमार बाहुल्य ग्राम भीरालाट में 75 वर्षों के इंतजार के बाद बिजली की रौशनी पहुंच गई है। गरियाबंद जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर, नेशनल हाईवे मैनपुर-गरियाबंद मार्ग के किनारे बसे इस ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम भीरालाट के ग्रामीणों के चेहरे पर अब खुशी की चमक है।
CG News : ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए खुशी जाहिर की है और उन्हें अपने गांव आने का निमंत्रण भी दिया है। इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएम जनमन योजना का बड़ा योगदान है, जो विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित की जा रही है।
CG News : बता दें कि ग्राम भीरालाट में एक महीने पहले बिजली का सर्वे किया गया और पीएम जनमन योजना के तहत एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। अब गांव के 15 कमार जनजाति परिवारों को बिजली का कनेक्शन मिल चुका है। एक हफ्ते पहले ट्रायल के बाद, बिजली की आपूर्ति विधिवत शुरू की गई। पहले इस गांव में बिजली की कमी के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती थी और सौर ऊर्जा से केवल एक-डेढ़ घंटे की रोशनी मिलती थी।
CG News : अब बिजली की उपलब्धता से बच्चों की पढ़ाई भी आसान हो गई है और गांव की रातें अब रोशन हो गई हैं। जंगलों के बीच बसे इस गांव में अक्सर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता था, खासकर बारिश के मौसम में। अब बिजली की रौशनी मिलने से रात के समय सुरक्षा में भी सुधार हुआ है। वहीं इस गांव के बच्चों को भी अब पढ़ाई के लिए बिजली की रौशनी मिलने से लालटेन से छुटकारा मिल गया है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 2. Petrol and diesel prices: 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी: सोर्स
- 3. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
- 4. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

