Create your Account
CG News : मुख्यमंत्री साय और दोनों उपमुख्यमंत्री जा रहें दिल्ली, गवर्निंग काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल...
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2024
CG News : नई दिल्ली/रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं,
CG News : नई दिल्ली/रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वे 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकसित भारत/2047 दस्तावेज पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 27 से 29 दिसंबर 2023 के दौरान आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी विचार-विमर्श होगा।
CG News : बता दें कि नीति आयोग की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें पेयजल की पहुंच, मात्रा और गुणवत्ता, बिजली की गुणवत्ता, एफिशिएंसी और विश्वसनीयता, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, सामर्थ्य और देखभाल की गुणवत्ता, स्कूली शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता, और भूमि व संपत्ति की पहुंच, डिजिटलीकरण, रजिस्ट्रेशन और म्यूटेशन शामिल हैं।
CG News : विपक्षी दलों का बहिष्कार-
इस बैठक में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, गैर-बीजेपी शासित राज्यों और विपक्षी दलों ने इस बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि वह नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी और अपनी चिंताओं को व्यक्त करेंगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पं. दुबे की 130वीं जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- 2. CG Accident : शादी की खुशियां बनीं मातम, यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत
- 3. CG News: FIR से पहले सुनवाई का हक नहीं: हाईकोर्ट, अंबेडकर अस्पताल के पीईटी-सीटी स्कैन और गामा कैमरा मशीनों की खरीदी से जुड़ा है मामला
- 4. CG News : 1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर होंगे डिजिटल, ई-ऑफिस प्रणाली लागू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

