Breaking News
CG News : शराब दुकान में डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Mahakaal Darshan: स्वयंभू बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live
Create your Account
CG Naxal Encounter: सुकमा आंध्रप्रदेश बार्डर से लगे मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, 3 शीर्ष माओवादी ढेर
- Pradeep Sharma
- 18 Jun, 2025
जगदलपुर। CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में बुधवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एकाउंटर में जवानों ने तीन
जगदलपुर। CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में बुधवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एकाउंटर में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। अल्लुरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है।
CG Naxal Encounter: जानकारी के मुताबिक, किंतुपुरु फॉरेस्ट क्षेत्र में बुधवार सुबह से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन शीर्ष नक्सली कमांडर गिराए हैं। सर्चिंग में मौके से हथियार भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
CG Naxal Encounter: बताया जा रहा है मारे गए नक्सली में, केंद्रीय समिति का सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय , विशेष जोनल समिति की सदस्य वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा, एक अज्ञात शामिल हैं। मौके से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में नक्सली सामान जब्त किया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों के लौटने के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्यप्रदेश के किसान की अनोखी कला: अनाज से बनाई पुतिन-मोदी की भव्य चित्रकृति, अन्न-संस्कृति और शांति का संदेश लेकर रूसी दूतावास भेजेंगे योगेन्द्र सोलंकी
- 2. MP News : जहरीले बीज खाने से 50 से ज्यादा छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 3. CG News: रायगढ़ में RPF जवान ने बैचमेट को मारी गोली, मौके पर मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ था विवाद
- 4. UP News : 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर चढ़ा एसीबी के हत्थे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

