Breaking News
Create your Account
CG Crime: NH-49 ओवरब्रिज के नीचे मिले कंकाल की हुई पहचान, मौत की गुत्थी सुलझने का इंतजार
सौरभ थवाईत
CG Crime: जांजगीर-चाम्पा: जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा क्षेत्र के मुरलीडीह गांव में कल मंगलवार को NH-49 ओवरब्रिज के नीचे मिले कंकाल की पहचान हो गई है. मृतक का नाम जलेश्वर कश्यप है, जो पामगढ़ का रहने वाला था. 13 जुलाई से जलेश्वर कश्यप लापता हुआ था और उसकी पत्नी ने पामगढ़ थाना में 16 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. एसपी को भी खोजबीन कराने ज्ञापन दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद व्यक्ति की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.
CG Crime: दरअसल, मुरलीडीह गांव में NH-49 के ओवरब्रिज के नीचे कल मंगलवार को कंकाल मिला था. सूचना के बाद SDOP, डॉक्टर और बिलासपुर की फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंची थी और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेजा गया था. मौके पर मिली टी-शर्ट से मृतक की पहचान पामगढ़ के जलेश्वर के रूप में हुई है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
Related Posts
More News:
- 1. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 2. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 3. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 4. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

