Breaking News
:

CG Crime : घर में महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पति फरार

CG Crime

घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

CG Crime : सरगुजा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालत में लाश बरामद हुई। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात पति-पत्नी घर में साथ थे। मंगलवार सुबह महिला का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में शराब के नशे में विवाद के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।


घटना के बाद आरोपी पति घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us