Create your Account
CG Accident : यात्री बस और पेट्रोल टैंकर में हुई भिड़ंत, टैंकर में लगी आग, कई घायल
- Rohit banchhor
- 11 Jul, 2024
CG Accident : गरियाबंद। जिले के इंदागांव और कोयबा के बीच आज दोपहर गरियाबंद-देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस और पेट्रोल टैंकर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
CG Accident : गरियाबंद। जिले के इंदागांव और कोयबा के बीच आज दोपहर गरियाबंद-देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस और पेट्रोल टैंकर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। वहीं टैंकर में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ से भभकते आग पर काबू पा लिया गया।
CG Accident : बता दें कि देवभोग से यात्री बस 30 से ज्यादा यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान इंदागाव के आगे रायपुर से आ रही पेट्रोल टैंकर से बस भिड़ गई और आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर इंदागांव पुलिस पहुंची और टैंकर में लगे आग कोे बुझा लिया गया।
CG Accident : दुर्घटना में दोनों ड्राइवरों समेत 7 घायलों को पहले मैनपुर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार किया गया, फिर 4 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस भीषण दुर्घटना में पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही के कारण बड़ा हादसा टल गया। घायलों की हालत पर नज़र रखी जा रही है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Clash in Kolkata: दक्षिण कोलकाता में दो गुटों के बीच झड़प, बम और गोलीबारी में कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Crime : 400 सीसीटीवी की निगरानी से हुआ खुलासा, वॉकी-टॉकी से चोरी करने वाला चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : प्लांट में बॉयलर धमाके से दहला क्षेत्र, 9 माह का मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे
- 4. CG News : सिरपुर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हब, विकसित होगा विश्वस्तरीय टूरिस्ट कॉरिडोर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

