Breaking News
:

Bollywood News : विद्या बालन का खुलासा, घर में मैं ही हूं मंजुलिका, पति सिद्धार्थ रॉय कपूर को शादी के लिए नहीं छोड़ा था कोई चारा...

Bollywood News

फिल्म की पूरी टीम हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आई, जहां उन्होंने कपिल के साथ मस्तीभरी बातें कीं।

Bollywood News : डेस्क न्यूज। बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3, जिसमें कार्तिक आर्यन और विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं, हाल ही में रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की पूरी टीम हाल ही में कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आई, जहां उन्होंने कपिल के साथ मस्तीभरी बातें कीं।


Bollywood News : मैं खुद मंजुलिका हूं-
शो के दौरान, कपिल शर्मा ने विद्या बालन से मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के सामने मंजुलिका का अवतार दिखाया है। विद्या ने हंसते हुए जवाब दिया, मुझे कभी मंजुलिका बनने की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि मैं खुद मंजुलिका हूं। उन्होंने यह जानते हुए ही मुझसे शादी की। दरअसल, उनके पास कोई और चारा नहीं था, मैंने शादी कर ली।


Bollywood News : भूल भुलैया 4 की जल्द हो अनाउंसमेंट-
बातों-बातों में विद्या ने अपनी एक ख्वाहिश भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि भूल भुलैया 4 की जल्द से जल्द अनाउंसमेंट हो। विद्या ने यह भी कहा कि वह अनीस बज्मी को इसे लेकर मनाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, अनीस बज्मी ने मजाक में अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा, हर बार जब मैं कोई फिल्म लिखता हूं, तो यही विश करता हूं कि अच्छा सेकेंड काफ लिखूं।


Bollywood News : बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही भूल भुलैया 3-
भूल भुलैया 3 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई शानदार रही है। फिल्म ने अब तक भारत में 124 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड 187.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की यह सफलता दर्शकों के बीच हॉरर-कॉमेडी के प्रति बढ़ते आकर्षण को भी दर्शाती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us