Bollywood News : ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा, जलियांवाला बाग की अनकही कहानी लेकर आ रही है फिल्म, जानें रिलीज डेट और कास्ट डिटेल्स
- Rohit banchhor
- 15 Feb, 2025
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर इतिहास के पन्नों से एक प्रेरक कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 (गुड फ्राइडे) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Bollywood News : फिल्म की कहानी और संदर्भ-
‘केसरी चैप्टर 2’ वकील सी. शंकरन नायर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1920 के दशक में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी थी। यह फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है।
फिल्म को अक्षय कुमार की 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केसरी’ से जोड़ा गया है, जिसमें उन्होंने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था। ‘केसरी चैप्टर 2’ में जलियांवाला बाग में शहीद हुए वीर जवानों को न्याय दिलाने की कहानी दिखाई जाएगी।
Bollywood News : किरदार और कास्ट-
अक्षय कुमार इस फिल्म में वकील सी. शंकरन नायर का किरदार निभाएंगे। आर. माधवन और अनन्या पांडे भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Bollywood News : निर्देशन और निर्माण-
फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं, जो इससे पहले कई प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स में अपनी दक्षता दिखा चुके हैं। फिल्म के निर्माण में धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स शामिल हैं।
Bollywood News : फैंस की उम्मीदें-
‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा के बाद से ही फैंस में उत्साह का माहौल है। अक्षय कुमार की ऐतिहासिक और देशभक्ति वाली फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, और इस फिल्म से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

