Breaking News
:

Bollywood News : करीना कपूर ने सुनाया प्यारा किस्सा, दादा राज कपूर ने रखा था ये शर्त...

Bollywood News

उन्होंने बताया कि दादा राज कपूर ने उनके जन्म के बाद अस्पताल आने के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी।

Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर उनकी पोतियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने दादा के बारे में दिलचस्प बातें साझा की। करीना कपूर ने एक प्यारा और मजेदार किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि दादा राज कपूर ने उनके जन्म के बाद अस्पताल आने के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी।


Bollywood News : करीना ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ था, तो दादा राज कपूर ने अस्पताल में आने से पहले एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह तब तक अस्पताल नहीं आएंगे, जब तक करीना की आंखें नीली न हों। करीना ने हंसते हुए बताया, शुक्र है कि मेरी आंखें हरी थीं, और मेरे पिता की तरह ही मेरी आंखें नीली नहीं थीं।


Bollywood News : राज कपूर और करीना का खास रिश्ता-

करीना ने यह भी बताया कि दादा राज कपूर अपनी बड़ी पोती करिश्मा कपूर से ज्यादा उन्हें प्यार करते थे, और इसका कारण उनकी आंखों का रंग था। हालांकि, करीना ने कहा कि यह हमेशा मजाक के तौर पर था और वह दादा के साथ बिताए हुए समय को बेहद खास मानती हैं।


Bollywood News : करिश्मा कपूर ने भी साझा किया अनुभव-

 करिश्मा कपूर ने भी इस अवसर पर राज कपूर को याद करते हुए कहा, राज कपूर सिर्फ एक फिल्ममेकर नहीं थे, वह एक सजीव संस्थान थे। उनके अंदर सिनेमा के प्रति जो जुनून था, वह बेहद संक्रामक था। यह जुनून हमारी रगों में भी है।


Bollywood News : राज कपूर की फिल्मी यात्रा-

राज कपूर, जिनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था, ने बॉलीवुड में अपनी अभिनय और निर्देशन की मिसाल पेश की। उनकी फिल्में जैसे मेरा नाम जोकर, श्री 420, दीवाना, अमर प्रेम और आग ने न केवल दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि कई पुरस्कार भी जीते। उनकी फिल्में आवारा और बूट पॉलिश कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं, और उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नया मुकाम दिया।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us