Bollywood: अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह का 68वां जन्मदिन, जाने करियर और जीवन की अनकही कहानी...
Bollywood: अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनके प्रशंसक और बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रत्ना पाठक एक निडर और प्रेरणादायक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन में भी महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही हैं। उनके पति नसीरुद्दीन शाह भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्हें अभिनय का बादशाह कहा जाता है। रत्ना ने 2016 में आई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' में एक साहसी बुआ की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित थी और रत्ना की अदाकारी की जमकर तारीफ हुई।

Bollywood: रत्ना पाठक का जन्म 18 मार्च 1957 को मुंबई में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनकी मां दीना पाठक एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं, और बहन सुप्रिया पाठक ने भी अभिनय में अपनी पहचान बनाई। रत्ना ने 1983 में फिल्म 'हीट एंड डस्ट' से अपने करियर की शुरुआत की और उसी साल 'मंडी' में भी काम किया। टीवी पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई, खासकर 1989 में 'भारत एक खोज' सीरियल में। इसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और अब तक वह 48 से अधिक फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Bollywood: रत्ना को अभिनय का शौक फिल्मों से पहले थियेटर से मिला। 1975 में थियेटर के दौरान नसीरुद्दीन शाह से उनकी मुलाकात हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। नसीरुद्दीन की पहली शादी के बाद तलाक लेकर उन्होंने रत्ना से शादी की। उनके बेटे विवान शाह ने 'हैप्पी न्यू ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। रत्ना का सफर प्रेरणादायक है, जो कला और साहस का अनूठा संगम है।

