Breaking News
:

Big Accident : रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार 5 की मौत, हज से लौट रहे थे सभी...

Big Accident

Big Accident : नई दिल्ली। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग के मूंढापांडे के पास आज गुरूवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस कार को टक्कर मार दी।

Big Accident : नई दिल्ली। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग के मूंढापांडे के पास आज गुरूवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पिता और तीन पुत्रों सहित कार चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये सभी हज करके घर लौट रहे थे। 

Big Accident : बता दें कि मृतकों में हाजी अशरफ 65 वर्ष और उनके तीन बेट नक्शे अली 42 वर्ष, आरिफ अली 24 वर्ष और इंतेखाब अली 20 वर्ष और कार चालक अहसान 32 वर्ष शामिल हैं। हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ अली घायल हुए हैं। यह सभी स्वार कोतवाली के मुकरमपुर गांव के हैं। बताया जाता है कि अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। हज के बाद दंपती बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। उन्हें दिल्ली से रिसीव कर घर लाने के लिए बुधवार को तीन बेटे नक्शे अली, आरिफ अली, आसिफ अली और इंतेखाब अली एयरपोर्ट पहुंचे।

Big Accident : कार गांव के ही अहसान की थी और वह ही चला रहा था। सभी करीब देर रात गांव मुकरमपुर के लिए रवाना हुए। बताते हैं कि गुरूवार की सुबह करीब 6 बजे कार मूंढापांडे पहुंची ही थी कि सामने से आ रही रोडवेज बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार अशरफ, उनके बेटे नक्शे अली व आरिफ तथा चालक अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बेटे इंतेखाब ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Big Accident : हादस के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना में घायल हाजी अशरफ की पत्नी और बेटे आसिफ का मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर गांव मुकरमपुर में मातम पसरा हुआ है। आसपास के गांवों से भी रिश्तेदार और लोगों का तांता लगा हुआ है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us