Create your Account
Accident: कैंची धाम जा रही सैलानियों की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल
Accident: देहरादून: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे सैलानियों से भरी एक स्कॉर्पियो भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Accident: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जो पीलीभीत जिले से दर्शन के लिए निकले थे।
Accident: जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज रफ्तार और सड़क की घुमावदार स्थिति को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- 2. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
- 3. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
- 4. UP Crime : सूटकेस में महिला की लाश बरामद, पति पर हत्या के गंभीर आरोप, फरार आरोपी की तलाश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

