Create your Account
Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: हिरासत में मौत के इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी, कोर्ट ने कहा—वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
- Rohit banchhor
- 06 Apr, 2026
मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर श्रीधर पर फांसी के साथ 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: मदुरै। तमिलनाडु के बहुचर्चित जयराज-बेनिक्स हिरासत मौत मामले में मदुरै जिला अदालत ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इंस्पेक्टर श्रीधर सहित 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती और मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर श्रीधर पर फांसी के साथ 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: यह मामला जून 2020 का है, जब लॉकडाउन के दौरान सथानकुलम में मोबाइल की दुकान चलाने वाले पी. जयराज और उनके बेटे जे. बेनिक्स को निर्धारित समय से अधिक दुकान खुली रखने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हिरासत के दौरान कथित पुलिसिया बर्बरता के चलते दोनों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।
9 Police Personnel Sentenced to Death in Tamil Nadu's Jayaraj-Beniks Custodial Death Case Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: घटना के बाद मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य की सीबी-सीआईडी से जांच हटाकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई। सीबीआई ने मामले में 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और कई कांस्टेबल शामिल थे। बाद में एजेंसी ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों ने मामले की सच्चाई उजागर हुई। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह सजा ईमानदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ नहीं, बल्कि वर्दी की आड़ में कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए है। कोर्ट ने यह भी माना कि न्यायिक निगरानी और पुख्ता सबूतों के बिना सच्चाई सामने आना मुश्किल था।
Tamil Nadu Jayaraj-Beniks Custodial Death Case: दोषियों की सूची (फांसी की सजा पाने वाले)
इंस्पेक्टर श्रीधर (15 लाख जुर्माना)
सब-इंस्पेक्टर बालाकृष्णन
सब-इंस्पेक्टर रघु गणेश
पुलिसकर्मी मुरुगन
पुलिसकर्मी समदुरई
पुलिसकर्मी मुथुराजा
पुलिसकर्मी चेल्लादुरई
पुलिसकर्मी थॉमस फ्रांसिस
पुलिसकर्मी वेइलुमुथु
Related Posts
More News:
- 1. DC vs RR IPL 2026: दिल्ली के कप्तान ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों के प्लेइंग 11
- 2. Sushasan Tihar: सीजी ब्रेकिंग: सुशासन तिहार में मिली खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायत, सीएम ने किया सहायक पंजीयक सहकारिता को सस्पेंड
- 3. Yashasvi-Shefali Dope Test : डोप टेस्ट में अनुपस्थित रहे यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा, NADA ने भेजा नोटिस
- 4. Bengal New CM Oath-Taking Ceremony May 9: बंगाल के नए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम कोलकाता जाएंगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

