Breaking News
:

Video Viral: कोलकाता की मॉडल का वीडियो वायरल, पब्लिक प्लेस में बिकनी पहन लोगों से सवाल करती आईं नजर

कोलकाता की मॉडल हेमोश्रि भद्रा पब्लिक प्लेस में व्लॉगिंग करती हुईं, विवादित कपड़ों में नजर आईं।

Video Viral: कोलकाता। सोशल मीडिया पर एक बार फिर कोलकाता की मॉडल हेमोश्रि भद्रा चर्चा में हैं। अपनी उल्टी-सीधी हरकतों और विवादित वीडियो के लिए सुर्खियों में रहने वाली हेमोश्रि का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पब्लिक प्लेस में व्लॉगिंग करती नजर आ रही हैं, लेकिन विवाद का कारण उनके कपड़े और उनकी बातचीत है।

Video Viral: क्या है वीडियो में?
हेमोश्रि भद्रा इस वीडियो में बिकिनी जैसे कपड़े पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से सवाल पूछ रही हैं। वीडियो में वह राहगीरों और दुकानदारों से बात करती हुई दिख रही हैं। एक सीन में, वो चाय वाले के पास पहुंचकर उनसे सवाल करती हैं, "भैया, क्या आपको मुझे इस तरह के कपड़ों में देखकर कोई दिक्कत हो रही है?" इसके साथ ही वो यह भी पूछती हैं कि, "अगर मैं ऐसा कर पा रही हूं, तो क्या आपको लगता है कि लड़कियां समाज में सेफ हैं?"

Video Viral: सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
हेमोश्रि का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। एक यूजर ने लिखा, "ये लोग देश की संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं, इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।" दूसरे ने कमेंट किया, "इतनी हिम्मत आखिर आती कहां से है?" वहीं, कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया।

लोगों का गुस्सा और चर्चा का विषय
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है। जहां कुछ लोग इसे महिला सशक्तिकरण के नाम पर किया गया ओछा प्रचार मान रहे हैं, वहीं कई इसे पब्लिक अटेंशन पाने की कोशिश बता रहे हैं। वीडियो को लेकर तीखी आलोचनाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us