Create your Account
Uttarakhand: पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन, पिछले कई महीनों से थीं बीमार
Uttarakhand: देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले की थराली विधानसभा की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का शुक्रवार सुबह देहरादून के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज पहले दिल्ली और फिर देहरादून में चल रहा था। 30 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी।
Uttarakhand: मुन्नी देवी ने 2018 में थराली विधानसभा उपचुनाव जीता था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के प्रोफेसर जीत राम को 1,981 मतों से हराया। वह दिवंगत विधायक मगनलाल शाह की पत्नी थीं। 2014 में उन्होंने कोठली से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता और बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। 2017 में पंचायती राज विभाग ने उन्हें पुरस्कृत किया। 2022 में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, और भूपाल राम टम्टा ने थराली सीट जीती। आज कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Blast in Imam Bargah : जुमे की नमाज के बीच इमाम बारगाह में धमाका, इलाके में दहशत, शहर अलर्ट पर
- 2. CG News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन को हरी झंडी, सीआरएस ने दो दिन के निरीक्षण के बाद दी ट्रेन संचालन की मंजूरी
- 3. Union Budget 2026-27: बजट में रियल एस्टेट सेक्टर को क्या मिला, REITs से खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें एक्सपर्ट्स की राय
- 4. UP News : मेरी पत्नी पत्थर की हो गई! पति के दावे से मचा हड़कंप, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

