Create your Account
UP News : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 24 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग्स डीलर गिरफ्तार
UP News : बहराइच। यूपी पुलिस को दिवाली से पहले बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक ड्रग्स डीलर सोनू अहमद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, सोनू अहमद लखनऊ से बहराइच हेरोइन ले जा रहा था, तभी उसे पुलिस ने धर दबोचा।
UP News : एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हेरोइन को स्विफ्ट डिजायर कार से ले जा रहा था। बरामद हेरोइन की कुल मात्रा 3.440 किलो ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और कई एजेंसियां इस तस्करी नेटवर्क की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हैं।
UP News : इससे पहले 15 अक्टूबर को यूपी एसटीएफ ने बिहार के गया से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 1.71 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास यादव (चंदौली), संजीव तिवारी (रोहतास, बिहार) और धीरज कुमार के रूप में हुई।
UP News : एसटीएफ के अनुसार, सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा से मादक पदार्थ उत्तर प्रदेश में सप्लाई किए जा रहे हैं। निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में चंदौली टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की और 684 किलो गांजा बरामद किया। यह मादक पदार्थ वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर में सप्लाई किया जाता था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
- 2. CG News : छात्रावास में 11वीं के छात्र की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव
- 3. Iran and US-Israel War: 48 घंटे में पीएम मोदी ने इन 8 देशों से की बात, जानें जंग पर क्या बोला भारत
- 4. UP News : योगी सरकार के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता वेस्टलैंड AW139, जानिए इसकी खासियत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

