Breaking News
CG News : शराब दुकान में डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Mahakaal Darshan: स्वयंभू बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live
Create your Account
UP Encounter: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, भागने के फ़िराक में था आरोपी, पुलिस ने किया एनकाउंटर
UP Encounter: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में 5 जून को ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोपी दीपक वर्मा ने रात 10 बजे मेट्रो स्टेशन पुल के नीचे सो रही बच्ची को उठाकर लिफ्ट के पास ले जाकर उसके साथ वहशियाना हरकत की। बच्ची को गंभीर हालत में झाड़ियों में फेंक दिया गया, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज जारी है, लेकिन उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिसमें दीपक बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिख रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की पहचान स्कूटी के नंबर प्लेट और सीसीटीवी फुटेज से दीपक वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
6 जून की तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। भागने की कोशिश में दीपक पुलिस की गोली से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपक रेलवे में पानी वेंडर था और देवी जागरण में झांकियां लगाता था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Reliance-STPL Merger: स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस का जियोस्टार के साथ विलय पूरा, रिलायंस ने की आधिकारिक पुष्टि
- 2. Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 635 करोड़ रुपये
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें लाइव
- 4. Pakistan-Srilanka: श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों में Expire माल खपा रहा पाकिस्तान, दूतावास की पोस्ट सेखुला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

