ट्रांसपोर्ट व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर दो युवतियों ने लूटे 15 लाख, पत्नी को दी जान से मारने की धमकी...
- Rohit banchhor
- 08 Nov, 2024
आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त किया गया है और उनमें जो वीडियो है उनकी जांच की जा रही है।
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर 15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग करने वाली 2 महिला बलैकमेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्लैकमेलर युवतियों ने शादीशुदा व्यापारी से पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इन्ही वीडियो की दम पर युवतियों ने व्यापारी से 15 लाख रुपए ले लिए। जब व्यापारी की आर्थिक स्थिति खराब हुई तो उसकी पत्नी ने युवतियों से परेशान न करने की बात कहीं, लेकिन युवतियों ने व्यापारी की पत्नी को ही जान से मारने की धमकी दे डाली, जिसके बाद 47 वर्षीय व्यापारी की पत्नी ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
MP News : फरियादी मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के रहने वाले है और भोपाल के मिसरोद में रहते है । व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से उनके पति परेशान थे और धीरे-धीरे घर की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही थी । पति के लगातार तनाव में रहने के बाद जब पत्नी ने पति से पूछा तो उन्होंने बताया कि सौया उर्फ रश्मि और मोनिका उर्फ रश्मि साहू ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है।
MP News : बदनामी के डर से 15 लाख रुपए दे चुके है और अब भी वो उनसे डिमांड कर रही हैं। जिसके बाद व्ययापारी की पत्नी ने पहले युवतियों से बात की, लेकिन जब उन्होंने व्यापारी की पत्नी को धमकी दी तो व्यापारी की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सौया उर्फ रश्मि को सुरेंद्र नगर के वसुंधरा अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी आरोपी मोनिका उर्फ रश्मि ने देर रात महिला थाने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला हनीट्रेप का है या नहीं इसे लेकर भी जांच की जा रही है।आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त किया गया है और उनमें जो वीडियो है उनकी जांच की जा रही है।

