Breaking News
:

आरक्षक के दबाव में आकर युवक ने उठाया ये कदम, मृतक की माँ ने सौंपा सुसाइड नोट...

MP News

इस आवेदन में सुसाइड नोट को भी संग्लन किया गया है। मां ने दावा किया कि बेटी ने जब बेटे के कमरे की तलाशी ली तो एक डिब्बे में उसे सुसाइड नोट मिला था।

MP News : भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में रहने वाले युवक ने 15 सितंबर को घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा है। जिसमें बिलखिरिया थाने के एक आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक की मां की ओर से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में भी शिकायत की गई है। इधर एसीपी दीपक नायक का कहना है कि घटना के बाद स्थल निरीक्षण के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला था। बाद में मां ने यह नोट सुपुर्द किया। जिसकी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट्स से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 



बता दे की सचिन दमाड़े पिपलानी स्थित अभिनव कैम्पस में मां के साथ रहता था। वह कार शो रूम में जॉब करता था। उसने अपने घर पर 15 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। इस समय वह घर में अकेला था। उसकी मां इस समय नर्मदापुरम में थीं। मृतक की मां की ओर से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि पिपलानी पुलिस को बेटे का सुसाइड नोट सौंपा है। जिसमें लिखा था कि मेरा आत्महत्या का कोई इरादा नहीं था। बिलखिरिया थाने का पुलिस वाला संजय सिंह सिसोदिया मुझ से एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर जेल भेजने का दबाव बना रहा है। मुझे इंसाफ दिलाने इस पर कार्रवाई जरूर कराना।



MP News : इस आवेदन में सुसाइड नोट को भी संग्लन किया गया है। मां ने दावा किया कि बेटी ने जब बेटे के कमरे की तलाशी ली तो एक डिब्बे में उसे सुसाइड नोट मिला था। बताया जा रहा है कि मृतक के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर फ्राड में किए जाने की जानकारी बिलखिरिया पुलिस को मिली थी। एक साइबर ठगी के केस की जांच में मृतक का अकाउंट चिन्हित किया गया था। इसी केस से नाम निकलवाने के लिए आरक्षक सचिन से रकम की मांग कर रहा था। सचिन की मां ने शिकायत में लिखा कि बेटे की सुसाइड से एक दिन पहले संजय सिंह सिसोदिया उनके घर पहुंचा था। इस बात की जानकारी उन्हें मोहल्ले वालों ने दी थी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us