Breaking News
:

Suicide: बीएसएफ जवान के खिलाफ FIR दर्ज, गर्लफ्रेंड ने की थी आत्महत्या...

Suicide

मृतिका बीएसएफ में पदस्थ संतोष सिंह के साथ इंदिरा नगर सुपेला स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे। सभी लोगों को उसे अपनी पत्नी बताया था।

Suicide: भिलाई: भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र बीएसएफ जवान के साथ लिवइंन में रहने वाली महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जवान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। करीब 14 दिन पहले महिला ने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली थी। प्रकरण में पुलिस ने धारा 306 के तहत एफआईआर की है भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतिका पिंकी सिंह उर्फ ऐपी निगुबा (27वर्ष) मूलत असम की रहने वाली थी। 

Suicide: मृतिका बीएसएफ में पदस्थ संतोष सिंह के साथ इंदिरा नगर सुपेला स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे। सभी लोगों को उसे अपनी पत्नी बताया था। 20 जून की रात करीब 10.30 बजे पिंकी सिंह खाना खाकर संतोष सिंह को टहलने की बोलकर किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर चल गई। करीब 11 बजे मकान मालिक हरिओम कुशवाहा ने संतोष सिंह को कॉल करके पत्नी के फंदे पर लटकी होने की जानकारी दी। 

Suicide: सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका पिंकी सिंह का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पीएम के लिए भेज दिया। इस बीच पुलिस मर्ग कायम क जांच शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। कोलकाता में उसकी पत्नी के साथ 5 बच्चे रहते है। इसके वाबजूद उसने गुपचुप तरीके से पिंकी सिंह उर्फ ऐपी निगुबा से विवाह कर लिया। जब इसकी जानकारी पिंक को हुई तो दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। इस बीच संतोष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा मानसिक प्रताडना से तंग आकर पिंकी सिंह ने फांसी लगा दी। 

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us