Create your Account
Stock Market Today: सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने दिखाई तेजी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,850 के पार
- Pradeep Sharma
- 20 Jun, 2025
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 जून को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली है। आज सपाट शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बनाई
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 जून को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली है। आज सपाट शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बनाई और बीएसई सेंसेक्स 276.02 अंक चढ़कर 81,637.89 पर पहुंच गया, वहीं, निफ्टी 83.05 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 24,876.30 पर कारोबार कर रहा है।
Stock Market Today: इससे पहले गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे, सेंसेक्स 81,361.87 अंकों तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी फिसलकर 24,824.75 अंकों पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भी बाजार मामुली गिरावट के साथ खुले थे लेकिन बाद में दोनों सूचकांक हरे निशान पर आ गए।
Stock Market Today: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.93% यानी 22.40 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे इसका शेयर भाव बढ़कर 2,443.00 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
Stock Market Today:अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1.67% यानी 15.60 रुपए की बढ़त के साथ 949.60 रुपए पर पहुंच गए। वहीं, अदाणी टोटल गैस में 1.33% की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका शेयर भाव 8.25 रुपए बढ़कर 630.85 रुपए हो गया। अदाणी पावर के शेयर 1.03% या 5.50 रुपए चढ़कर 542.00 रुपए पर पहुंच गए, जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.25% यानी 10.30 रुपए की बढ़त देखी गई और इसका शेयर 833.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर में निःशुल्क हार्ट फेलियर और ट्रांसप्लांट परामर्श शिविर: MGM हेल्थकेयर, चेन्नई के विशेषज्ञ 24-25 मार्च को देंगे सलाह, जांच पर 20% छूट
- 2. LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
- 3. UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, 958 अभ्यर्थियों का चयन, 180 बनेंगे IAS
- 4. Sunrisers Leeds X account suspended: पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

