Create your Account
Rajasthan News : ACB का बड़ा एक्शन, SDM और रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Rajasthan News : डीग: राजस्थान के डीग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) देवी सिंह और उनके रीडर मुकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें दोनों अधिकारियों ने रिसीवर आदेश पारित करने के लिए मोटी रकम की मांग की थी।
Rajasthan News : एसीबी मुख्यालय को मिली शिकायत के अनुसार, एसडीएम देवी सिंह और रीडर मुकेश कुमार ने परिवादी से जमीन विवाद में रिसीवर आदेश करवाने के लिए 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी की धौलपुर इकाई ने गोपनीय सत्यापन शुरू किया। सत्यापन के दौरान यह पुष्टि हुई कि रीडर मुकेश कुमार ने एसडीएम के लिए रिश्वत की रकम तय की थी। बातचीत के बाद सौदा 80,000 रुपये पर अंतिम हुआ।
Rajasthan News : शुक्रवार को जैसे ही परिवादी ने रीडर मुकेश कुमार को 80,000 रुपये की तय रकम सौंपी, एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से पूरी रिश्वत रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद एसीबी ने एसडीएम देवी सिंह को भी हिरासत में ले लिया। दोनों अधिकारियों से अब गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस रिश्वत कांड के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. President Murmu Bastar Visit: 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा की तैयारी पूरी, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, जानिए VVIP से लेकर आम नागरिक किस रूट से आएं
- 2. T20 World Cup 2026 IND vs PAK: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई चाल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल
- 4. UP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब अवकाश के दिन नहीं बुला सकेंगे डीआईओएस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

