Create your Account
Raipur South by-election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव, 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत वोटिंग, बूथों पर वोटिंग करने लगी कतार
रायपुर। Raipur South by-election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरु हुए मतदान में 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत हुई वोटिंग दर्ज हुई है। मतदान केंद्रों पर महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियों को तैनात किया गया है।
Raipur South by-election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 2 लाख 71 हजार वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। रायपुर दक्षिण में 1 लाख 33 हजार 713 पुरुष मतदाता और 1 लाख 37 हजार 171 महिला मतदाता हैं। रायपुर दक्षिण में 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 10 संगवारी, 5 आदर्श, 1 दिव्यांग, 5 युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Raipur South by-election: मतदान को लेकर वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा
- 2. Raipur City News: मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध, महापौर बोलीं- रेस्टोरेंट में खाने वालों...
- 3. West Bengal Assembly Elections: बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC, ममता दीदी का ऐलान— विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन उतरेगी पार्टी, कांग्रेस को झटका
- 4. India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्यों?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

