Breaking News
:

प्रधानमंत्री मोदी को मिला गुयाना का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस', बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली द्वारा 'ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत और गुयाना के मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

 नई दिल्ली: गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने जॉर्जटाउन में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए राष्ट्रपति अली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "गुयाना के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह हमारे संबंधों की गहराई और उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।"

भारत-गुयाना संबंधों पर प्रधानमंत्री बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और गुयाना के संबंध साझा इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और आपसी विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने राष्ट्रपति इरफान अली की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, "उनके नेतृत्व में हमने हर दिशा में प्रगति की है। हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका योगदान अभूतपूर्व है।"

ग्लोबल साउथ के लिए भारत-गुयाना का सहयोग महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दोनों देशों के आपसी सहयोग को ग्लोबल साउथ के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा, "दो लोकतांत्रिक देशों के रूप में हमारा सहयोग सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे ग्लोबल साउथ के लिए प्रेरणादायक है। भारत, गुयाना के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।"

डोमिनिका ने भी दिया सर्वोच्च सम्मान
गुयाना से पहले, प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका के राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया था। यह सम्मान भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान दिया गया। डोमिनिका सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की उदारता और कोरोना वैक्सीन की 70,000 डोज़ की आपूर्ति को इस सम्मान के लिए आधार बताया।


Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us