भोपाल में जगह-जगह गंदगी का अंबार, वॉर्ड में साफ़-सफाई के लिए दरोगा के पैर छूकर निवेदन
भोपाल। एक ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे है। शहर में साफ सफाई का दम भरने वाली नगर निगम की अनदेखी इस मिशन पर भारी पड़ रही है। खुलेआम अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर के कई अंदरूनी हिस्सों में जहां तहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कचरा समय पर नहीं उठने से कचरा बिखरा हुआ है।
शहर के वार्ड-48 में गंदगी का अम्बार लगा है। जगह-जगह कचरा और गंदगी होने से लोग परेशान हैं। वार्ड दरोगा एवं अधिकारियों को बोलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा हैं, इसको लेकर आज बीजेपी जिला मंत्री राज कुमार विश्वकर्मा ने रहवासियों के कहने पर दरोगा से निवेदन किया, दरोगा नहीं माने तो उनके पैर छू कर सफाई करने का आग्रह…

