बदमाशो के आतंक से त्रस्त लोग, थाने पहुंचे रहवासी, पुलिस से हुई बहस...
- Rohit banchhor
- 16 Nov, 2024
शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
MP News : भोपाल। राजधानी के राजीव नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों एक बदमाश का आतंक कायम है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप रहवासियों ने लगाया है। दरअसल राजीव नगर झुग्गी बस्ती में रहने वाला एक युवक आकाश नेपाली जो की लगातार वहां के रहने वाले लोगों को छुरी चाकू और तलवारों से डरा धमका रहा है।
MP News : नशे की हालत में लोगों के घर पर दस्तक दे रहा है और स्थानीय लोगों को लगातार परेशान कर रहा है उसे लेकर स्थानीय निवासी एमपी नगर थाने पहुंचे जहां पहले तो पुलिस से उनकी जमकर बहस हुई उसके बाद इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने पहुंच कर लोगों की शिकायत सुनी और शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
MP News : टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भोपाल के ही अरेरा हिल्स थाने में मामले पंजीबद्ध है। हमारे थाना क्षेत्र में यह इसकी पहली शिकायत आई है और हम शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

