Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने फाइनल, तो विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
- VP B
- 06 Aug, 2024
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और पेरिस ओलंपिक में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद की जा रही है।
Paris Olympics 2024: पेरिस: खेल डेस्क: भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने क्वालिफिकेशन के पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो करके फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। उनका यह थ्रो 84 मीटर के स्वचालित क्वालिफिकेशन मानक से काफी अधिक था और इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
सीधे फाइनल में पहुंचे नीरज
Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो करके फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई किया। भाला फेंक के क्वालिफिकेशन में, एथलीट को 84 मीटर का थ्रो करना होता है या शीर्ष 12 एथलीटों में शामिल होना होता है, ताकि वे फाइनल में प्रवेश कर सकें। नीरज का शानदार प्रदर्शन इस बात की पुष्टि करता है कि वह फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
टोक्यो ओलंपिक में जीत चुके है गोल्ड
Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और पेरिस ओलंपिक में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में जगह बनाई है, जहां उनके प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अरशद नदीम भी शामिल हैं। नीरज चोपड़ा फाइनल के लिए अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे।
क्वार्टर फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट
Paris Olympics 2024: भारत की प्रमुख महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 2020 टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार की वर्ल्ड चैंपियन जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। यह विनेश का पहला मैच था और उन्होंने अपनी पहली ही चुनौती में मजबूत जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही विनेश ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

