Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
MP News : जेल में कैदी की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
- Rohit banchhor
- 02 Aug, 2025
इस घटना ने न केवल जेल महकमे में हड़कंप मचा दिया, बल्कि परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर मामले को और जटिल बना दिया है।
MP News : भोजपुर। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज उप जेल में एक सनसनीखेज घटना ने जेल प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। पॉक्सो एक्ट और रेप के मामले में आठ महीने से सजा काट रहे 22 वर्षीय कैदी तिलक सिंह शाक्या की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। इस घटना ने न केवल जेल महकमे में हड़कंप मचा दिया, बल्कि परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर मामले को और जटिल बना दिया है।
पुलिस के अनुसार, तिलक सिंह शाक्या (22) रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले आठ महीनों से गौहरगंज उप जेल में बंद था। शनिवार को जेल की किचन में उसका शव अपने लोअर के कपड़े से बने फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जेल कर्मियों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और औबेदुल्लागंज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के गंभीर आरोप-
मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि तिलक ने जेल में मुलाकात के दौरान उन्हें बताया था कि जेल कर्मी उससे 12 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि तिलक की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है, और जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। अस्पताल के बाहर परिजन न्याय की गुहार लगाते हुए रोते-बिलखते नजर आए।
जेल प्रशासन का पक्ष-
गौहरगंज उप जेल के जेलर यशवंत शिल्पकार ने परिजनों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि तिलक ने जेल की किचन में अपने लोअर से फंदा बनाकर आत्महत्या की और जेल प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
Related Posts
More News:
- 1. CSMCL Overtime Scam : 115 करोड़ की गड़बड़ी में ACB-EOW का शिकंजा, ईगल हंटर एजेंसी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 2. Raipur City Crime: इनोवा में घूम-घूम कर सोने की चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों को बेचकर खरीदी थी कार
- 3. MP News : कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, 2 दिन से थे लापता, गांव में फैली सनसनी
- 4. CG Crime : शातिर उठाईगिरी गैंग का पर्दाफाश, रेकी कर लोगों को बनाते थे निशाना, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

