Breaking News
:

Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: मनोज तिवारी ने कोच गौतम गंभीर पर फिर लगाए आरोप, कहा- मुझे माँ बहन की गाली दी...

मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के बीच विवाद पर मनोज तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए, जिसमें गाली देने और धमकाने का आरोप है। तिवारी ने आईपीएल और रणजी मैच में हुए तनावपूर्ण घटनाक्रम का खुलासा किया।

गौतम गंभीर पर मनोज तिवारी ने फिर लगाए आरोप

Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी और भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तिवारी ने हाल ही में गंभीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जो सुर्खियों का कारण बने हैं। तिवारी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि गंभीर ने उन्हें मां-बहन की गालियां दी थीं और उन्हें धमकाया था। यह विवाद लंबे समय से चल रहा है, जो आईपीएल 2013 से शुरू हुआ था, और अब एक बार फिर तिवारी ने गंभीर के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां की हैं।


Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: तिवारी ने बताया कि उनके और गंभीर के बीच का विवाद आईपीएल के दिनों में शुरू हुआ था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में दोनों के बीच काफी तनाव था। तिवारी ने कहा कि उनके बैटिंग ऑर्डर को लगातार नीचे किया जा रहा था, जिससे वह परेशान थे। इसके अलावा, भारतीय टीम में उनकी जगह भी पक्की नहीं हो पा रही थी, और यही सब कुछ दोनों के बीच झगड़े का कारण बना। तिवारी ने बताया, "मुझे याद है कि एक मैच में, मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाइएस्ट स्कोरर था और मैंने 129 रन बनाए थे, जबकि गंभीर ने 105 रन बनाए थे। इसके बाद भी वह भड़क गए थे।" तिवारी ने इस विवाद को आगे बताते हुए कहा कि 2015 में जब वह रणजी मैच में खेल रहे थे, गंभीर ने उन्हें गालियां दीं। तिवारी के अनुसार, जब वह सन्सक्रीम लगा रहे थे, तो गंभीर ने उन पर भड़कते हुए कहा, "क्या कर रहा है तू? जल्दी नीचे चल।”


Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: तिवारी ने बताया कि इस घटना के बाद वह बहुत परेशान हो गए थे, और एक मैच के दौरान जब वह ईडन गार्डेन्स में थे, गंभीर ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। तिवारी ने कहा, "गंभीर ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने अपना रवैया नहीं बदला तो मुझे कभी भी नहीं खिलाया जाएगा। वह सीनियर थे, और मैं उनका सम्मान करता था, लेकिन इस बार मैं भड़क गया। मैंने कहा, 'गौती भाई, यह नहीं चलेगा'। तभी वसीम अकरम ने बीच में आकर मामले को शांत किया।"


Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: तिवारी ने आगे कहा कि 2015 में फिर से दोनों का सामना हुआ था, जब तिवारी हेलमेट का कुशन भूल गए थे और क्रीज पर खड़े होने तक उसका इंतजार कर रहे थे। गंभीर को लगा कि तिवारी समय बर्बाद कर रहे हैं और इस पर वह उन्हें गालियां देने लगे। तिवारी के मुताबिक, गंभीर ने उन्हें बहुत ही अभद्र भाषा में गालियां दीं और यहां तक कहा, "शाम को मिल, मैं तुझे मारता हूं।" तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि गंभीर ने अंपायर को भी धक्का दिया, जब वह बीच में आकर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। तिवारी ने कहा, "अंपायर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि वह एक बड़ा खिलाड़ी हैं और उनके पास प्रभाव है।"


Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: इसके बाद, तिवारी ने यह भी कहा कि अगर पीआर टीम होती, तो वह आज भारत के कप्तान होते। उनका कहना था कि नए खिलाड़ियों को मीडिया में हाइलाइट किया जाता है, और यह संभवत: वही कारण है जिससे गंभीर उनसे नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा, "मेरे बैटिंग क्रम को लेकर ईडन गार्डेन्स पर भी हमारी तीखी बहस हुई थी, और गंभीर ने मुझे धमकाया था कि मुझे फिर से नहीं खिलाया जाएगा।"






Manoj Tiwary vs Gautam Gambhir: तिवारी का यह बयान काफी विवादास्पद है और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। यह विवाद दोनों के बीच के रिश्ते को और अधिक तनावपूर्ण बना रहा है, जो पहले ही विवादों से घिरा हुआ है। इस मामले सोशल मीडिया पर लोगों के अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कुछ ने लिखा - गंभीर बहुत ही घमंडी है, जबकि एक ने लिखा- मनोज को गौतम के बारे में उल्टा सीधा बोलने से सुर्ख़ियों में जगह मिलती है। तो एक और ने लिखा- जल्दी जल्दी गंभीर के बारे में कुछ बोल देता हूँ, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो जाऊंगा। तो एक और यूजर ने लिखा - गंभीर बी लाइक - बोलने दे बोलने दे तकलीफ हुई है बेचारे को....,

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us