Create your Account
Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा पर भूस्खलन ने लगाया ब्रेक, सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद
Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग: सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर मंगलवार शाम भारी भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मुनकटिया से डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिर गए, जिससे दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गई। इससे केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लग गया है।
Kedarnath Yatra: जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6:30 बजे बारिश के बीच भूस्खलन हुआ। गनीमत से उस समय हाईवे पर वाहन नहीं थे, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। यात्रियों को गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोक दिया गया। दो मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू है, लेकिन बारिश और अंधेरा बाधा बन रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार सुबह 7 बजे तक मार्ग बहाल हो सकता है। मंगलवार को बारिश के बावजूद 2000 श्रद्धालु सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए, जबकि 1300 यात्री दर्शन कर लौट आए।
Related Posts
More News:
- 1. Munidih Coal Washery Accident : BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा : कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
- 2. Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
- 3. Online Betting Network : ऑनलाइन सट्टे के ‘मास्टरमाइंड’ तक पहुंची पुलिस, नागपुर से दबोचा गया पैनल सप्लायर, बड़े खुलासे के संकेत
- 4. UP News : 8 महीने की गर्भवती युवती की लाश प्रेमी के घर में मिली, प्रेमी परिवार सहित हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

