Breaking News
:

Jharkhand Crime : दिनदहाड़े बैंक से 20 लाख की लूट, कस्टमर की तहर एक-एक कर बैंक में घुसे थे अपराधी...

Jharkhand Crime

Jharkhand Crime : दुमका। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपए लूट लिए।

Jharkhand Crime : दुमका। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपए लूट लिए। लूट की रकम के बारे में बैंक प्रबंधन की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह राशि 20 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और लुटेरों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। 


Jharkhand Crime : जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि लुटेरों की संख्या 5 थी। पुलिस बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश सामान्य कस्टमर की तरह बैंक में एक-एक कर घुसे। फिर अचानक हथियार लहराते हुए उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लेकर लूटपाट की।

Jharkhand Crime : यह बैंक शाखा झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित सरैयाहाट प्रखंड में स्थित है। बिहार का बांका जिला इसकी सीमा से सटा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार की तरफ भागे हैं। बांका जिले की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us