Create your Account
Jammu and Kashmir Assembly Election: पहले चरण का मतदान खत्म, सबसे ज्यादा 77.23 प्रतिशत वोट किश्तवाड़ और सबसे कम वोट पुलवामा में , यहां देखें कहां कितना मतदान
- Pradeep Sharma
- 18 Sep, 2024
Jammu and Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के मतदान
जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली। Jammu and Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 58 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों में अभी लंबी लाइन लगी हुई है। अंतिम आंकड़ा आने से मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% वोट पड़े हैं वहीं पुलवामा में सबसे कम 43.87% वोटिंग हुई। आज के मतदान में 23.27 लाख वोटर्स ने अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया।
Jammu and Kashmir Assembly Election: पहले चरण की इन 24 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती समेत 219 उम्मीदवार मैदान पर हैं। इस चरण में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (श्रीगुफवारा-बिजबेहरा), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव एवं पूर्व मंत्री गुलाम अहमद मीर (दूरू), चार बार के विधायक एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अनुभवी नेता एमवाई तारिगामी (कुलगाम), पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीरजादा सईद (अनंतनाग) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की सकीना इटू (डीएच पोरा) के भाग्य का भी फैसला होगा।
यहां देखें जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग
1. अनंतनाग - 44.58 %
2. अनंतनाग (पश्चिम) - 45.93 %
3. बनिहाल - 68%
4. भद्रवाह - 65.27 %
5. डीएच पोरा - 68 %
6. देवसर - 57.33%
7. डोडा - 70.21 %
8. डोडा (पश्चिम) - 74.14 %
9. दुरू - 57.90 %
10. इंदरवाल - 80.06 %
11. किश्तवाड़ - 75.04 %
12. कोकेरनाग (एसटी) - 58 %
13. कुलगाम - 62.70 %
14. पैडर-नागसेनी - 76.80%
15. पहलगाम - 67.86%
16. पंपोर - 44.78%
17. पुलवामा - 43.87%
18. राजपोरा - 48.07%
19. रामबन - 67.34%
20. शांगस - अनंतनाग (पूर्व) - 52.94 %
21. शोपियां - 54.72%
22. श्रीगुफवारा-बिजबेहरा - 56.02 %
23. त्राल - 40.58 %
24. जैनापोरा - 52.64%
Related Posts
More News:
- 1. Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे युवा
- 2. CG News: अजमेर में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक, रेल्वे पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत
- 3. CG News : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम
- 4. CG Politics: दिल्ली में राहुल गांधी नव नियुक्ति जिलाध्यक्षों को बताएंगे कैसे करना है राजनीति, 10 फरवरी से इंदिरा भवन में होगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

