Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
IND vs AUS 4th T20: सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग 11
IND vs AUS 4th T20: मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले जाने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला सीरीज का अहम मैच साबित हो सकता है। तीन मैचों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया थोड़ा मजबूत नजर आ रही है। यह मैच क्वींसलैंड के कैरारा ओवल (गोल्ड कोस्ट) में दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा। भारत का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल करने का होगा।
IND vs AUS 4th T20: पिच रिपोर्ट:
कैरारा ओवल की पिच शुरुआती रूप से संतुलित मानी जाती है। शुरु के ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल का फायदा मिलता है, जबकि बल्लेबाजों के लिए यह पिच स्थिर उछाल प्रदान करती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को भी मदद मिलने लगती है। दूधिया रोशनी में नई गेंद और अधिक मूव करती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा।
IND vs AUS 4th T20: हेड टू हेड रिकॉर्ड:
अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 63.6% रहा है।
IND vs AUS 4th T20: मौसम का हाल:
क्वींसलैंड में मैच के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है, इसलिए दर्शक पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देख सकेंगे। पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था और मेलबर्न में भी मौसम ने खेल में बाधा डाली थी, लेकिन इस बार आसमान पूरी तरह साफ है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और यादगार मुकाबले की उम्मीद है।
IND vs AUS 4th T20: कहां देख सकेंगे मैच
मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।
IND vs AUS 4th T20: संभावित प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, मैट कुहनेमन, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, महली बियर्डमैन/बेन ड्वारशुइस।
Related Posts
More News:
- 1. Prakash Kaur Hora passes away : छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का निधन, 4 दिसंबर को निकलेगी अंतिम यात्रा
- 2. Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं केवल जुर्माना, कई क्षेत्रों में लिए गए अहम फैसले
- 3. CG News : बिलासपुर रेल हादसा में रेलवे बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, डीआरएम सहित दो शीर्ष अफसरों का तबादला
- 4. Messi Visit Hyderabad: हैदराबाद में मेसी का जादू, एग्जीबिशन मैच में उमड़ा जनसैलाब, सीएम रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी रहे मौजूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

