भोपाल से होकर गुजरेंगी त्यौहार स्पेशल साप्ताहिक गाड़ियां
भोपाल। त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण भारत से उत्तर भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को घोपाल व रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, ताकि यात्रियों को दोनों दिशाओं के सफर में आसानी हो। रेलवे द्वारा छपरा से यशवंतपुर और काचीगुडा से हजरत निजामुद्दीन जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
छपरा-यशवंतपुर-छपरा स्पेशल ट्रेन चलेगी
05185 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 एवं 9 नवंबर को प्रत्येक शनिवार सुबह 5:30 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 10:30 बजे यशवंतपु पहुंचेगी। इसी प्रकार 05186 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 एवं 11 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को रात्रि 10.40 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार रात्रि 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी मशरख, दिघवा दुबौली, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, पंगोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपूर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट, काचीगुडा, महबूबनगर, कर्नूल सिटी, अनंतपुर और धर्मावरम।
काचीगुडा-हजरत निजामुद्दीन-काचीगुडा स्पेशलः 07617 स्पेशल ट्रेन 4, 11 एवं 18 नवंबर को प्रत्येक सोमवार रात्रि 11:15 बजे काचीगुडा से प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 4:40 बजे हजरत निजामुददीन। इसी तरह गाड़ी संख्या 07618 स्पेशल ट्रेन 6, 13 एवं 20 नवंबर को प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 11: 45 बजे काचीगुडा पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी जनगांव, काजीपेट, रामगुंडम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चन्द्रपुर, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट तक जाएगी।