यात्रियों से भरी पिकअप को डंपर ने मारी टक्कर, पांच की मौत, कई घायल
भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड से दर्दनाक खबर समने आ रही है। नेशनल हाईवे 719 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई है।जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। और हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
कैसे हुआ हादसा?
यह दुर्घटना भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में इटावा रोड के जवाहरपुरा के पास हुई। हादसे का शिकार हुए लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे और पिकअप वाहन में सवार थे। इसी दौरान, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई और यात्रियों की जान चली गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचाकर एंबुलेंस से घायलों को भिंड जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस आगे की जाँच में जुट गई है।

