Create your Account
ब्रेकिंग: दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 से, 27 को पेश होगी कैग रिपोर्ट, बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किल
- Pradeep Sharma
- 21 Feb, 2025
Delhi Assembly Session: नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। रेखा गुप्ता सरकार इसी सत्र में 27 फरवरी को लंबित कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस कदम से पूर्व मु
नई दिल्ली। Delhi Assembly Session: नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। रेखा गुप्ता सरकार इसी सत्र में 27 फरवरी को लंबित कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है।
Delhi Assembly Session: अधिकारियों ने बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। सत्र के पहले 2 दिन 24-25 फरवरी को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भाजपा की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।
Delhi Assembly Session: बता दें कि इससे पहले दिल्ली में आप सरकार के दौरान भाजपा ने अदालत से गुहार लगाई थी कि सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए। भाजपा ने आप’ सरकार पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था। चुनाव में भी बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया था। इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी उड़ानें कैंसिल
- 2. Uttarakhand: आजादी के 78 साल बाद नीताल के ग्वाल देव में पहुंची बिजली, पहाड़ों में रौशन हुए घर, खिल उठे चेहरे
- 3. Rajnath Singh : आज की जंग सीमाओं से परे: आर्थिक, डिजिटल और खाद्य सुरक्षा भी शामिल, मजबूत सेना और तैयार नागरिक जरूरी… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- 4. CG News : सीमा पर बाघ का आतंक, दिन-दहाड़े बैल पर हमला, जान बचाने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

