झाड़ियों में मिला छात्र का शव, मुंह में कपड़ा ठूंसा था और गले में रस्सी, पुलिस जांच में जुटी...
MP Crime : उज्जैन। उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा के एक छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक छात्र की पहचान नैतिक पाल के रूप में हुई है, जो राज इन्क्लेव का निवासी था और एक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। उसका शव पंड्या खेड़ी ब्रिज के पास झाड़ियों में फेंका हुआ मिला।
MP Crime : बता दें कि आज सुबह करीब 9 बजे नैतिक पाल को स्कूल जाते हुए देखा गया था। दोपहर में उसका शव पंड्या खेड़ी ब्रिज के पास झाड़ियों में मिला। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में रस्सी लिपटी हुई थी। पुलिस का मानना है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पंवासा थाना पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
MP Crime : फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। छात्र की हत्या ने परिवार और समुदाय को गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

