Create your Account
Chamoli Cloudburst: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, कई घरों में घुसा मलबा, दो लापता, राहत कार्य शुरू
Chamoli Cloudburst: चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में देर रात बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों, सागवाड़ा और तहसील परिसर में भारी मलबा जमा हो गया। कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया, जबकि कुछ वाहन मलबे में दब गए। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से थराली-सागवाड़ा और थराली-ग्वालदम मार्ग बंद हैं। एक युवती और एक बुजुर्ग के लापता होने की खबर है।
Chamoli Cloudburst: राड़ीबगड़ में बरसाती गदेरा उफान पर आने से एसडीएम आवास मलबे में दब गया। एसडीएम और अन्य लोग रात में ही सुरक्षित स्थान पर चले गए। चेपड़ों में तीन से अधिक दुकानें बह गईं, और थराली बाजार मलबे से पट गया। सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और 20 वर्षीय लड़की के मलबे में दबे होने की सूचना है।
Chamoli Cloudburst: राहत और बचाव के लिए गौचर से एनडीआरएफ, आईटीबीपी और ग्वालदम से एसएसबी की टीमें रवाना हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें भी सक्रिय हैं। भारी बारिश के चलते थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Chamoli Cloudburst: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत कार्यों में जुटी हैं। वे स्वयं स्थिति पर नजर रख रहे हैं और सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की।
Related Posts
More News:
- 1. Cricket Rules Change 2026 Update: MCC ने बदले 73 रूल्स, टेस्ट में अंतिम ओवर अनिवार्य, बाउंड्री कैच और विकेटकीपर नियम बदले
- 2. Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला
- 3. MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, CMHO कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, यहां देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

