Create your Account
CG News : एसआईए करेगी नारायणपुर आईईडी ब्लास्ट की जांच, इन बिंदुओं पर रहेगी नज़र, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2024
CG News : नारायणपुर। जिले में आईईडी ब्लास्ट केस की जांच अब प्रदेश के नवगठित स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी करेगी।
CG News : नारायणपुर। जिले में आईईडी ब्लास्ट केस की जांच अब प्रदेश के नवगठित स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी करेगी। ये एजेंसी 14 जून को हुए आईईडी ब्लास्ट की जांच करेगी। इस ब्लास्ट से आईटीबीपी के दो जवान घायल हुए थे। केस मिलने के बाद स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा जल्द टीम गठित कर घटनास्थल पहुंचकर जांच करेगी। इस दौरान हादसे में घायल और हादसे के दिन मौके पर मौजूद जवानों से भी पूछताछ की जाएगी।
CG News : बता दें कि नारायणपुर ब्लास्ट मामले में एनआईए अब तक जांच शुरू नहीं की है। मामले में गंभीरता से जांच के लिए एसआईए के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दी। इससे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके और साक्ष्य जुटाया जा सके। एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने इस जांच की पुष्टि की है। अब इस मामले में एसआईए की टीम विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।
CG News : गौरतलब हो कि कुतुल और मोहंदी के बीच जंगलों में 14 जून को आईटीबीपी के जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी के चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान एसी धर्मेंद्र और कांस्टेबल नारद कुमार घायल हो गए थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
- 2. Iran-Israel War: ईरानी तेल पर पाबंदी हटा सकते हैं ट्रंप, तेल की बेकाबू कीमतें या मध्यावधि चुनाव, जानें क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति की मजबूरी... जिसे ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट बता रहे हैं मास्टर स्ट्रोक
- 3. Crime News : हॉस्टल में खूनी वारदात, नौवीं के छात्र ने साथियों पर किया हमला; एक की मौत, कई घायल
- 4. Assam Assembly Elections 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

