Create your Account
CG News : परिवार के पांच सदस्यों ने खाया जहर, तीन मासूम की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2025
प्रारंभिक जांच में घरेलू परेशानियों या आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।
CG News : कांकेर। जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर अंतर्गत पी.व्ही. 70 शांतिनगर में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी 11 वर्ष, दीप्ती बैरागी 7 वर्ष और देवराज बैरागी 5 वर्ष के रूप में हुई है।
बता दें कि घटना शुक्रवार देर रात की है, जब परिवार के माता-पिता, देवेंद्र बैरागी 36 वर्ष और उनकी पत्नी ने भी जहर का सेवन किया। समय रहते उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के अन्य सदस्यों, पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू परेशानियों या आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में आयुर्वेद का संदेश : डाबर पुदीन हरा ने पुदीना को बताया ‘वंडर हर्ब’
- 2. CG Crime : अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, 71 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 3. UP Accident : 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 3 युवकों की मौत; 2 घायल
- 4. Anant Ambani Birthday : अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में सजी सितारों की महफिल, सलमान-शाहरुख से रणवीर तक ने खास अंदाज में दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

