Breaking News
:

CG Crime : फिल्मी अंदाज में बाइक सवार दो युवक जेवर से भरे बैग लूटकर हुए फरार, ज्वलेर्स कर्मचारी से पूछताछ जारी...

CG Crime : रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर चौक के पास मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने फिल्मी अंदाज में सोने-चांदी से भरे बैग लूटकर फरार हो गए है।

CG Crime : रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर चौक के पास मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने फिल्मी अंदाज में सोने-चांदी से भरे बैग लूटकर फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित चक्रधर नगर पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गई है। 

CG Crime : बता दें कि चक्रधर नगर चौक में स्थित ओम ज्वेलर्स का संचालक रोजाना की भांति मंगलवार की रात 9 बजे दुकान बंद करने के बाद दुकान में रखे जेवरों को वहां कार्यरत दो लडकियों के हाथो अपने निवास स्थल सरला विला भिजवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स के कर्मचारी आभूषण से भरा बैग लेकर जब निकले और कुछ दूर ही पहुंच पाये थे कि पल्सर बाइक में सवार दो अज्ञात लोग अचानक दोनों लडकियों से सोने-चांदी से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए हैं।

CG Crime : उठाईगिरी की सूचना ज्वेलर्स दुकान के संचालक ने चक्रधर नगर थाने में दिये जाने पर तत्काल चक्रधर नगर पुलिस, व सायबर टीम के साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और आरोपियों की पतासाजी के लिये तत्काल शहर के चारो तरफ नाकेबंदी कराने के बाद चार अलग-अलग टीमें बनाकर उठाईगिरी की धरपकड़ के लिये अभियान तेज कर दिया है। 

CG Crime : बताया जा रहा है कि आभूषण से भरे इस बैग में लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात थे, जिन्हें संदिग्ध अज्ञात उठाईगिरों ने बकायदा रेकी करने के बाद आज इस घटना को अंजाम दिया है। उठाईगिरी की इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और ज्वेलर्स दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है। साथ ही साथ ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाली दोनों लडकियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उठाईगिरी को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ने सफलता मिल सके।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us