Create your Account
Breaking News : सारंडा जंगल में मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान किया तेज
Breaking News : चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में तब हुई, जब सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली।
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कई घंटे तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी होती रही।
मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल समेत लगभग 9 से 10 नक्सली ढेर हुए। हालांकि, कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है और सघन तलाशी अभियान जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
- 2. Parliament Session: संसद में हंगामें के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित; राज्यसभा में शाम 5 बजे बोलेंगे पीएम मोदी
- 3. Raipur City News: अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला कल रायपुर में, छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत, नवा रायपुर में खुलेगा अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र,सीएम साय होंगे शामिल
- 4. MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

