Breaking News
:

Bollywood News : 1967 में रिलीज़ हुई 'फर्ज' की अद्भुत कहानी, जब एक्टर जितेंद्र ने किया जुगाड़ और फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर...

Bollywood News

फिल्म ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और देखते ही देखते 'फर्ज' ब्लॉकबस्टर बन गई।

Bollywood News : मुंबई। 57 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज़ हुई थी, जो पहले दर्शकों के लिए तरस रही थी, लेकिन फिर एक्टर जितेंद्र के तगड़े जुगाड़ के कारण यह फिल्म साल 1967 की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'फर्ज' की, जिसमें जितेंद्र, बबीता कपूर और अरुणा ईरानी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म जितेंद्र के करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और उसे रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।


Bollywood News : फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर बनने तक का सफर-

शुरुआत में 'फर्ज' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली और ये सिनेमाघरों में 12 हफ्ते तक दर्शकों के बिना ही तरसती रही। फिल्म के कलेक्शन में कोई खास इज़ाफा नहीं हो रहा था, और यह पूरी तरह से फ्लॉप होने के कगार पर थी। लेकिन, फिर जितेंद्र ने अपने दिमाग से ऐसा तगड़ा जुगाड़ लगाया, जिसकी वजह से फिल्म अचानक से ब्लॉकबस्टर बन गई।


Bollywood News : टिकटें खरीदने का अनोखा तरीका-

फिल्म की असफलता को देख जितेंद्र ने एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपनी जेब से पैसे खर्च कर सिनेमाघरों में फिल्म की सारी टिकटें खरीद लीं। उनका यह कदम इस लिए था ताकि फिल्म को सिनेमाघरों से हटाया न जाए। जितेंद्र को यकीन था कि अगर फिल्म 15वें हफ्ते तक सिनेमाघरों में बनी रहती है, तो इसके कलेक्शन में इज़ाफा होगा। और हुआ भी ऐसा ही। फिल्म ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और देखते ही देखते 'फर्ज' ब्लॉकबस्टर बन गई।


Bollywood News : IMDB पर मिली 6.2 की रेटिंग-

साल 1967 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के बाद, 'फर्ज' ने दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई। फिल्म को IMDb पर 6.2 की रेटिंग मिली, जो इसके सफलता को और भी प्रमाणित करती है। जितेंद्र की यह फिल्म एक उदाहरण बन गई कि कभी-कभी फ्लॉप होती फिल्मों को भी सही रणनीति के साथ हिट बनाया जा सकता है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us