Create your Account
भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, कार्यालय के पंखे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व जोन चेयरमैन ठाकुर अवधेश कुमार ने यमुना विहार में स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। भजनपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, अवधेश कुमार अपने परिवार के साथ तुकमीरपुर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सुधा, बेटा संजय और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि अवधेश सुबह करीब सात बजे बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। माना जा रहा है कि वह सीधे जिला कार्यालय गए। दोपहर 11 बजे भाजपा नेताओं ने पुलिस को सूचना दी कि अवधेश ने कार्यालय का गेट अंदर से बंद कर लिया था और कोई जवाब नहीं दे रहे थे।
पुलिस ने गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां आईटी विभाग के कमरे में अवधेश का शव पंखे से लटका मिला। भाजपा नेताओं के अनुसार, वह कई महीनों से अवसाद में थे। पुलिस ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
Related Posts
More News:
- 1. Custodial death: परसकोल हत्याकांड: कस्टडी में ग्रामीण की मौत मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
- 2. Raipur City News : रायपुर में तीन दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश
- 3. RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23 प्रतिशत बच्चे पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
- 4. T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

