Create your Account
Agra Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 दोस्तों की गई जान, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा...
- Rohit banchhor
- 02 Jul, 2024
Agra Accident : आगरा। आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली के पास एक तेज रफ्तार कार गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
Agra Accident : आगरा। आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली के पास एक तेज रफ्तार कार गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
Agra Accident: बता दें कि पुरा नीमडांडा गांव के तीन दोस्त विपिन की कार से बटेश्वर की तरफ से लौट रहे थे। तभी बिजकौली के पास कार के सामने अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और नीम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के बाद मची चीख-पुकार को सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गये। तीनों के मौत की वजह कार की तेज रफ्तार रही। हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया। पीछे वाली सीट उखड़कर आगे आ गई।
Agra Accident : ग्रामीणों ने कार चला रहे विपिन 25 वर्ष, सूरज 22 वर्ष तथा श्यामसुंदर निवासी पुरा नीमडांडा को बाहर निकाला। हादसे के तुरंत बाद सूरज और श्याम सुंदर की मौत हो गई थी जबकि विपिन की सांसें चल रहीं थी। आनन-फानन में विपिन को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही विपिन ने दम तोड़ दिया और उसकी भी मौत हो गई।
Agra Accident : तीनों दोस्तों के मरने की खबर उनके घरवालों तक पहुंचा दी गई थी। सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शवों को पोस्टर्माटम के लिए लाया गया तो घरवालों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने बताया कि तीनों दोस्त हमेशा एक साथ रहते थे, तीनों मजदूरी करते थे। सूरज की शादी अभी नहीं हुई थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : SECL खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में गिरा ग्रामीण, मौके पर मौत
- 2. Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे युवा
- 3. UP: उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगा सरदार पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
- 4. Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम, आज से राजिम कल्प कुंभ की शुरुआत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

