Create your Account
VijAIpatha: सरकारी स्कूलों में पहुंचेगी एआई और रोबोटिक्स शिक्षा, वित्त मंत्री ने शुरू की विजयीपथ पहल
VijAIpatha: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कर्नाटक में Cyient AI Labs (CyAILS) की ‘VijAIpatha’ पहल का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एसटीईएम और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है, ताकि सभी बच्चों को समान अवसर मिल सके। योजना की शुरुआत होसपेटे तालुक स्थित एक सरकारी बालिका विद्यालय से की गई।
VijAIpatha: वित्त मंत्री कार्यालय के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में पांच अत्याधुनिक एआई, एसटीईएम और रोबोटिक्स लैब स्थापित की जा रही हैं। इन लैब्स में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटर, एआई-रेडी सॉफ्टवेयर, रोबोटिक्स किट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस, विभिन्न सेंसर और सुरक्षित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।
VijAIpatha: यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप तैयार की गई है। कार्यक्रम में सीबीएसई के एआई पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में तकनीक आधारित शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
VijAIpatha: ‘विजएआईपथ’ का फोकस खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर है। इसका उद्देश्य छात्रों में डिजिटल साक्षरता, कंप्यूटेशनल सोच और नवाचार की क्षमता विकसित करना है। इस पहल से 2,000 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे और 200 से ज्यादा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वित्त मंत्री कार्यालय ने बताया कि इस मॉडल को भविष्य में अन्य जिलों और राज्यों में भी लागू किया जा सकता है, जिससे यह राष्ट्रीय स्तर पर एआई शिक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रभावी उदाहरण बन सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर गहरा जख्म और जहर मिलने से फैली सनसनी
- 2. Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता
- 3. UK: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कालसी के क्वानू में हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
- 4. CBSE Admit Card: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

