UP News : विजिलेंस की कार्रवाई, जिला मत्स्य अधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
UP News : प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मत्स्य पालन अधिकारी विकास कुमार दीपांकर को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर आरोप है कि वह फाइल पास करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
UP News : मामला तब सामने आया जब रायगढ़ गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने 24 अक्टूबर को विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में प्रदीप ने बताया कि उसने अपने गांव के तालाब के मत्स्य पालन पट्टे के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे। इसके बावजूद उसका काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था।
UP News : शिकायतकर्ता के मुताबिक, सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद वह मत्स्य निरीक्षक विकास कुमार दीपांकर से मिला। इस दौरान अधिकारी ने उससे कहा कि उसका किसान क्रेडिट कार्ड लगभग एक लाख रुपये का जारी हो सकता है, लेकिन इसके लिए 15 हजार रुपये “सेवा शुल्क” देने होंगे।
UP News : इसके बाद प्रदीप ने विजिलेंस प्रयागराज से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। विजिलेंस टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और गुरुवार को आरोपी अधिकारी को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

