शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस पर साड़ी भेंटकर रसोईयों का किया सम्मान
- VP B
- 16 Aug, 2024
इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा, प्रभारी बी आर सी सी रामता डे, संकुल प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी
कसेकेरा: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में रसोइया बहनें अल्प वेतन में अपनी समर्पित सेवा दे रही हैं। इन रसोईयों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गरम और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
रसोईयों के कार्य और शिक्षा गुणवत्ता में उनके योगदान को समझते हुए, संकुल केन्द्र कसेकेरा के शिक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर स्वयं के व्यय से रसोईयों को साड़ी भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस पहल के तहत प्रधानपाठक अर्चना चन्द्राकर (प्राथमिक शाला कसेकेरा), पवन कुमार कुंजाम (कोसमर्रा), राकेश कुमार ठाकुर (कछारडीह), लेखराम वनवासी (भोथा), खेमू प्रसाद दीवान (टेंगराही), प्रमोद चंद्राकर (टोंगोपानी कला), खगेश्वर राजपूत (टोंगोपानी खुर्द), सनत कुमार साहू (बिडोरा), और डॉ विजय शर्मा (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला) ने अपने-अपने विद्यालयों में रसोईयों को साड़ी भेंट की।


इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा, प्रभारी बी आर सी सी रामता डे, संकुल प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी, संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, समन्वयक संघ अध्यक्ष देवेंद्र चन्द्राकर, और संरक्षक भीमसेन चन्द्राकर ने संकुल परिवार कसेकेरा को बधाई प्रेषित की है।

