Create your Account
Rajasthan: राजस्थान में परिवहन सेवाओं को नई रफ्तार, आम लोगों को मिल रही सुरक्षित व आधुनिक यात्रा सुविधा
Rajasthan: जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में परिवहन सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को सुरक्षित, सस्ती और आधुनिक यातायात सुविधाएं प्रदान करना है। इसके तहत 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को जयपुर, अजमेर, कोटपूतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, वैशाली नगर, विद्याधर नगर, शाहपुरा, हिण्डौन और दौसा जैसे 12 डिपो में शामिल किया गया है। साथ ही, 12 सुपर लग्जरी बसों की खरीद से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का बेड़ा और मजबूत हुआ है।
Rajasthan: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी और कैलादेवी जैसे तीर्थस्थलों तक सीधी बस सेवाएं शुरू की गई हैं। युवाओं के लिए परीक्षा से दो दिन पहले और बाद तक निःशुल्क यात्रा सुविधा दी गई है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन की मुफ्त यात्रा सुविधा भी ऐतिहासिक कदम है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में छूट 30% से बढ़ाकर 50% की गई।
Rajasthan: महिला यात्रियों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं, जो आपात स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित करते हैं। ये कदम राजस्थान में परिवहन को सुरक्षित और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 400 सीसीटीवी की निगरानी से हुआ खुलासा, वॉकी-टॉकी से चोरी करने वाला चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
- 2. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 3. Share Market Today: ट्रंप की टैरिफ कटौती से शेयर बाजार में तूफान, सेंसेक्स में 2500 अंक तो निफ्टी में 700 की तेजी
- 4. Ben Stokes Injury : बेन स्टोक्स को लगी चोट : चेहरे की हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

