Create your Account
Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, मिलेगी ये सुविधा
Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की कि 9 और 10 अगस्त को प्रदेश की सभी साधारण और नॉन-एसी रोडवेज बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह योजना केवल राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं पर लागू होगी।। एसी, वॉल्वो और ऑल इंडिया परमिट वाली बसें इस योजना से बाहर हैं।
Rajasthan News: पहले यह योजना एक दिन के लिए लागू होती थी, लेकिन इस बार दो दिन के लिए विस्तारित की गई है। राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि इस योजना से लगभग 8.5 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिस पर सरकार को 14 करोड़ रुपये का खर्च वहन करना पड़ेगा।
Rajasthan News: महिलाओं को यात्रा के दौरान आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे वैध पहचान पत्र साथ रखने होंगे। मुख्यमंत्री ने जयपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में कहा कि यह कदम रक्षाबंधन की भावना को और मजबूत करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Bridge Collapsed in Bhagalpur: बिहार में फिर गिरा पुल... गंगा में समाया विक्रमशिला ब्रिज का हिस्सा
- 2. Bengal CM Oath Ceremony on May 9: बंगाल में 9 मई को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें CM पद की दौड़ में कौन आगे
- 3. Big Breaking : बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी चुनाव हारीं, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत
- 4. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

